Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगन्ज में मोर्चा द्वारा पुर्व घोषित शहिद सप्ताह का बाकी कार्यक्रम स्थगित…..

 

धनजिव मिश्रा, वीरगन्ज,१९ भाद्र। संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा पर्सा के पुर्व घोषित शहिद सप्ताह का बाकी कार्यक्रम मोर्चा नेे स्थगित किया है । लगातार तीन दिन से हो रही  वर्षा के कारण दिखाते हुए बाकी सप्ताह का अन्य कार्यक्रम को बाद मे समयानुसार करने का निर्णय करते हुए मोर्चा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ती प्रकासित किया है ।

IMG_20160831_144345
मोर्चा से आबद्ध संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदिप यादव के द्वारा जारी किया गया विज्ञप्ती मे मौसम प्रतिकुल न होने के कारण शहिद सप्ताह अन्तरगत के बाकी रही सम्पूर्ण कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय किया गया है यह उल्लेख है । मोर्चा के घोषणा अनुसार भाद्र १९ गते वीरगन्ज के घण्टाघर चोक मे सुबह ८ बजे से साम  ६ बजे तक मधेस आन्दोलन से जुडे फोटो का प्रदर्शनी, भाद्र २० गते वीरगन्जके श्रीपुर स्थित ओम इन्टरनेशनल एकेडमी मे विद्यार्थीओ के बीच निवन्ध प्रतियोगिता करना और भाद्रं २१ गते वीरगन्ज के घण्टाघर चोक मे मधेस आन्दोलन के क्रममे शहिद प्राप्त किया हुआ  विर शहिदो के प्रति श्रद्धांजलि सभा करने का तय हुवा था | लेकिन हाल हो रही भारी वर्षा के बीच सम्पन्न करना सम्भव नहोनेके कारण अनुकुल परिस्थिती के समय में किया जाएगा हालके लिए स्थागित करने का निर्णय मोर्चा ने किया है ऐशा मोर्चा के अध्यक्ष यादवने  बताऐ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com