संविधान दिवस के अवसर पर यूनाइटेड मधेसीज ऑफ़ नेपाल द्वारा बिरोध कार्यक्रम
सरकार द्वारा संविधान दिवस मनाने की घोषणा के अवसर पर यूनाइटेड मधेसीज ऑफ़ नेपाल द्वारा बिरोध कार्यक्रम घोषणा की गई है । गौरतलब है कि जारी संविधान को मधेश आज भी स्वीकार नहीं कर पाया है और मधेश की ओर से निरंतर संविधान संशोधन के पश्चात् ही कार्यान्वयन की माँग होती आ रही है । ऐसे में संविधान दिवस मनाने का कोई औचित्य युनाइटेड मधेशीज आफ नेपाल की नजर में नहीं है ।इसलिए विभिन्न कार्यक्रम कर के असोज ३ गते को काला दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया गया है
नेपाल के विभेद कारी संबिधान घोषणा दिवस पर बिभेद कारी संबिधान के बिरोध में सभा आयोजित की जाएगी और भी कई कार्यक्रम की घोषणा युनाइटेड मधेशी आफ नेपाल ने की है । जिसमें निम्न है.
१. जंतर मंतर नया दिल्ली में अशोज ३ गते२०७३, तद अनुसार १९ सेप्टेंबर २०१६ को बिरोध कार्यक्रम।
समय २ बजे से ५बजे।
२. रात्रि ७.३० से ८ बजे तक नेपाल में ब्लैक आउट।
विभेदकारी संविधान के विरोध में युनाइटेड मधेशीज आफ नेपाल ने सबसे अनुरोध किया है कि वो साथ और सहयोग दें और इस दिन को काला दिवस के रुप में मनाएँ ।


