यूटीएल अब जीएसएम सेवा के साथ प्रतिस्पर्धा में
काठमांडू, ६ सेप्टेम्बर | युनाइटेड टेलिकम लिमिटेड (यूटीएल) अब जीएसएम् मोबाइल सहित का दूरसञ्चार सेवा सञ्चालन करने जा रही है| इसके लिए युटीएल ने नेपाल टेलीकम से अनुमति प्राप्त कर ली है ।
पिछले १५ वर्ष से केवल लिमिटेड मोबिलिटी के लाइसेन्स पा कर यह कम्पनी संचालित थी | भारतीय लगानी पर संचालित कम्पनी यूटीएल जीएसएम मोबाइल सेवा सञ्चालन का लाइसेन्स प्राप्त करके यह नेपाल में चौथी कम्पनी हो गयी है |

इससे पहले नेपाल में नेपाल टेलिकम, एनसेल और स्मार्ट टेलिकम इस सेवा सञ्चालन की अनुमति प्राप्त कर चुकी है |

आधारभूत टेलिफोन सेवा के लाइसेन्स लेनेवाली कम्पनी को जीएसएम प्रविधि की मोवाइल, सीडीएमए, एडीएसएल लगायत सभी प्रकार का सेवा सञ्चालन करने की व्यवस्था है ।
नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण के अध्यक्ष दिगम्बर झा ने सोमबार को आधारभूत टेलिफोन सेवा का लाइसेन्स देने की जानकारी दी | उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे मोबाइल सेवा में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी ।


