नश्लीय ट्वीट पर भड़का अमेरिका में मधुर
वाशिंगटन,10 सितम्बर । नेपाल के संचार मंत्री रह चुके कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के नेता शंकर पोख्रेल ने अपने ट्विटर का इस्तेमाल कर मधेशियों के बिषय में ऐसा संचार कर डाले की अब उसकी कड़बाहट अमेरिका तक पहुच गया है ।
उनका रंगभेदी कमेंट “मधेशी जनता काले हैं ” ने नेपाली सोशल मीडिया में तो धमाल मचाया ही, अब अमेरिकी सोशल मीडिया में भी बहस का बिषय बन गया है, हालाँकि शंकर पोख्रेल तुरंत इस कमेंट को डिलीट कर दिये किन्तु वे दूसरे यूजर को स्क्रीन शॉट लेने से रोक नहीं पाये। उनके इस ट्वीट पर अमेरिका स्थित मधेश ह्यूमन राइट्स (मधुर) ने एक प्रेष विज्ञप्ति जारी कर कड़ा आलोचना कीया है, और साथ साथ नेपाल सरकार से इस मुद्दा पर तुरंत कार्यवाही करने का मांग भी किया है ।


