Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली पहुंचे आसाराम,

 
आसाराम को रविवार को इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे।
asaram-2-new_1474178910 वे जोधपुर से एअर इंडिया के प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसको लेकर पुलिस ने चकमा देने के लिए एक प्लान तैयार किया है। जब उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया जाएगा तो काफिले में एक जैसी 3 से 4 गाड़ियां रखी जाएंगी, जिससे यह पता करना मुश्किल होगा कि वह किस गाड़ी में हैं। इसका मकसद किसी भी तरह के उपद्रव या अप्रिय स्थिति को रोकना है। दिल्ली लाए जाने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में अन्य कैदियों से अलग जगह पर रखने की तैयारी की जा रही है।
 एक सीनियर अफसर ने बताया कि जोधपुर पुलिस की ओर से उन्हें किसी गेस्ट हाउस या किसी सुरक्षित आवास पर अलग से रखने को लेकर भी सलाह मिली है।
– ‘इसकी वजह यह है कि जोधपुर पुलिस को आशंका है कि जेल मे कोई किसी तरह का नुकसान आसाराम को न पहुंचाए।’
– सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर पर पुलिस उन्हें प्लेन से दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली लेकर जा रही है। उनके साथ एक पुलिस अफसर भी रहेगा।
– अफसरों के मुताबिक, आसाराम को सोमवार को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर मे दिखाया जाएगा। इसके लिए न्यूरो विभाग के प्रमुख कामेश्वर प्रसाद की अगुआई में एक 5 डॉक्टर्स का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।
– इससे पहले भी पिछले साल जनवरी में एक बोर्ड ने आसाराम का हेल्थ चेकअप किया था।
– मेडिकल बोर्ड के सजेशन और रिकमंडेशन के आधार पर अदालत आसाराम को जमानत देने को लेकर फैसला कर सकती है।
– अफसरों ने बताया कि चेकअप दिन में चलेगा। अगर जरूरी हुआ तो आसाराम को रात में भी हॉस्पिटल में रोका जा सकता है या फिर हॉस्पिटल, जेल एडमिनिस्ट्रेशन से बात करके डॉक्टरों के एक दल को वहां भी भेज सकता है।
– अगर एम्स में ही टेस्ट करने का फैसला किया जाता है तो फिर रात के समय भी वहां सिक्युरिटी ज्यादा रह
– हॉस्पिटल के जिस रूम में आसाराम रहेंगे वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी।
– तीन दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी और करीब इतने ही प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स को सोमवार की सुबह ही एम्स में तैनात कर दिया जाएगा।
– कुछ पुलिसकर्मियो को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा, जिससे आम लोगों के बीच में ही रहकर वह वहां से होने वाले किसी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके
– आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर कर केरल जाकर आयुर्वेद पद्धति से अपना इलाज कराने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी।
– सुप्रीम कोर्ट ने ये पिटीशन खारिज कर दी, लेकिन दिल्ली स्थित एम्स से उनका टेस्ट कर मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का ऑर्डर दिया था।
– आसाराम की ओर से कहा गया कि वे ट्रेन से यात्रा करने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा उन्हें प्लेन से यात्रा करने की परमीशन दी ज
– आसाराम को 31 अगस्त, 2013 को जोधपुर पुलिस ने अरेस्ट किया था। तब से वे जेल में हैं।
– उनपर आश्रम में रहने वाली एक लड़की ने सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। लड़की यूपी के शाहजहांपुर पर रहने वाली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com