Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान का जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले में हाथ होने से इन्कार

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र :18_09_2016-18pakistan

पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले में हाथ होने से इन्कार किया है। भारत के आरोपों को उसने निराधार और अपरिपक्व कहा है। पाकिस्तानी सेना ने नई दिल्ली के आरोपों को बल देने वाले ठोस सुबूतों की मांग की है। तड़के ही हमला होने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना को निशाना बनाने का आरोप लगाया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीधे-सीधे पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए कहा कि वह अकेला पड़ जाएगा। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने कहा कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने हॉट लाइन पर नियंत्रण रेखा के पास स्थिति पर चर्चा की है। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय आरोपों को खारिज करते हुए अपने समकक्ष से ठोस सबूत मांगे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *