Thu. Apr 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के खिलाफ साथ देने का चीन ने दिया पाकिस्तान को आश्वासन

 
लाहौर.pak-china-c_1474727744
चीन ने युद्ध के दौरान पाकिस्तान को मदद का भरोसा दिलाया है। पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के कॉन्सुल जनरल यू बोरेन ने कहा है- ‘अगर कोई विदेशी हमला हुआ तो हम पाकिस्तान को पूरी मदद देंगे, चीन कश्मीर विवाद पर भी पाकिस्तान के साथ है।’  डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि बोरेन ने यह मैसेज पंजाब प्रोविंस के चीफ मिनिस्टर शाहबाज शरीफ के साथ लाहौर में हुई मीटिंग में दिया।
– रिपोर्ट में बोरेन के हवाले से कहा गया- ‘चीन कश्मीर इश्यू पर पाकिस्तान के साथ है। कश्मीर (भारत हिस्से) में निहत्थे लोगों के साथ ज्यादती को जायज नहीं ठहराया जा सकता।’
– ‘कश्मीर विवाद का हल कश्मीरियों की इच्छा के मुताबिक ही किया जाना चाहिए।’
– मीटिंग के बाद चीफ मिनिस्टर ऑफिस की ओर से इसे लेकर प्रेस रिलीज जारी की गई।
CPEC के तहत जारी प्रोजेक्ट्स पर भी हुई बात
– बोरेन ने शुक्रवार को शाहबाज शरीफ को उनके 65th जन्मदिन पर बधाई दी। इसी दौरान दोनों में कश्मीर के हालात पर बातचीत हुई।
– दोनों के बीच चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के तहत जारी कई प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत हुई।
– भारत इस कॉरिडोर को लेकर चीन से अपनी चिंता जता चुका है।
साभार दैनिक भास्कर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed