Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जल्द बिकने की चर्चा

 

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जल्द बिकने की चर्चा चल रही है। एक न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि टेक्नॉलजी सेक्टर की कई कंपनियों ने ट्विटर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर इंक ने कई कंपनियों के साथ बिक्री की संभावना पर बातचीत शुरू कर दी है। ट्विटर 2013 में लोगों के बीच आया। वर्तमान में सोशल मीडिया कंपनी का राजस्व न्यूनतम पर पहुंच गया है।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

फेसबुक के इंस्टग्राम और स्नैपचैट जैसे अन्य सोशल मीडिया का विस्तार हो रहा है और सभी लाभ कमाने के नए तरीके विकसित करने में जुटे हैं। ऐसे में ट्विटर के लिए बिक्री समझौता डाटा और मल्टीमीडिया के मोर्चों पर एक परीक्षा साबित होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन कंपनियों ने ट्विटर को खरीदने में रुचि दिखाई है, उनमें गूगल और सेल्सफोर्स डॉट कॉम शामिल हैं। गूगल दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी हैं। सेल्सफोर्स अमेरिका की बड़ी क्लाउड कंप्यूटिंग फर्म है।

यह भी पढें   ग्राहकों की मांँग पर सजालय फर्निशिंग के दूसरे शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

शेयर में 15 फीसदी उछाल

ट्विटर के बिकने की खबर बाजार में आते ही इसके शेयरों के मूल्य में 15 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ गया। सूत्रों ने कहा कि ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बिक्री संबंधी डील को लेकर काफी इच्छुक हैं, लेकिन जल्द ऐसा होने की संभावना नहीं है।

बड़े सौदे

2011 – माइक्रोसॉफ्ट-स्काइप

8.5 अरब डॉलर

2013 – माइक्रोसाफ्ट-नोकिया

7.7 अरब डॉलर

2014 -फेसबुक-वॉट्सएप

19.7 अरब डॉलर

यह भी पढें   जीवन में विश्वास ही प्रेम, प्रार्थना और रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है : बिमल सर्राफ

2016 -वेरिजॉन-याहू

4.8 अरब डॉलर

2016 -माइक्रोसाफ्ट-लिंक्डइन

26 अरब डॉलर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com