नेपालगंज में स्वास्थ्य सम्बन्धि विषयगत गोष्ठी
नेपालगन्ज ,(बाके) पवन जायसवाल, असोज १० गते ।
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्८ नंंं. ५ बसपार्क स्थित समावेशी हाई स्कूल में असोज ८ गते शनिवारको स्वास्थ्य सम्बन्धि विषयगत गोष्ठी का आयोजन किया गया था ।

गोष्ठी में सैकडों लोगों की सहभागिता रही थी वह कार्यक्रम में डा. आमोद शर्मा ने विभिन्न रोगों की बारे में जानकारी कराते हुये कहा कोई भी रोग लागने से पूर्व स्वस्थ रहने के लिये अपनाने वाली सतर्कता और उपायों की बारे में जानकारी दिया था ।
ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न गोष्ठी में करीब एक सौ लोगों की सहभागिता रही थी । अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने गोष्ठी की उद्देश्य रि प्रकाश डालते हुये स्वस्थ रहने के लिये और स्वस्थ जीवन शैली में जीने के लिये अपना अवलम्वन करने वाली उपाय जानकारी पाते ही हो सके तो अस्पताल स्वास्थ्य केन्द्र और चिकित्सक के पहुचे और औषधि सेवन करना नही पडेगा बतायी । स्वस्थ और दीर्घ जीवन जप्ने के लिये हम आप को सचेत होना जरुरी है विचार उन्हों ने व्यक्त की ।

उसी सचेतना गोष्ठी में समावेशी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमन्तराज काफ्ले, बालबालिका, अभिभावक और सर्वसाधारण लोगों की सहभागिता रही थी ।
गोष्ठी में नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के मेडिकल अधिकृत डा. सैयद सद्दाम और डा. मीरा कक्षपति, केन्द्र की उपाध्यक्ष तारा के.सी., स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण देवकोटा, नितेश गिरि, ललिता जैसी, निखिल जायसवाल लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
समावेशी हाई स्कूल के विद्यालय व्यवस्थापन समिति के निर्देशक गोविन्द रेग्मी, शिक्षिका माया गिरि काफ्ले, मोहन वि.क. और आयोजक संस्था में आवद्ध बचत कार्यक्रम समन्वय समिति केन्द्र नं. की अध्यक्ष जीवकला अधिकारी की भी उपस्थिति रही थी ।

