Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“करे योग रहे निरोग” वीरगंज में आएँगे बाबा रामदेव…संयोजक सरावगी

धनजिव मिश्रा,वीरगंज १२ आश्विन// “करे योग रहे निरोग”,स्वस्थ नेपाल समृद्ध नेपाल, मूल नारा के साथ २०७३ मङ्सिर ९ गते से मङ्सिर १३ गते तक  पतञ्जलि योगपीठ नेपाल केे बिषेश पहल मे विश्व प्रख्यात योग गुरू बाबा रामदेव एवम् आयुर्वेदज्ञाता आचार्य बालकृष्ण के समुपस्थिति मे योग विज्ञान शिविर-२०७३ का आयोजना वीरगंज  हो रहा है ।

ram

कार्यक्रममे बिचार रखते हुए संयोजक विजय सरावगी बताए की योग शिविर मङ्सिर ९ गते सुबह ५ बजे से ८ बजे तक नियमित ५ दिन तक चलेगा योग शिविर का उद्घाटन नेपाल के राष्ट्रपति एवम समापन नेपाल के प्रधानमंत्री के मार्फत किया जाएगा, मङ्सिर ९ गते ही पतञ्जलि आयुर्वेद लि. पर्सौनिका समूद्घाटन बाबा रामदेव एवम आचार्य बालकृष्ण के द्वारा किया जाएगा उन्हों ने बताया की यह उधोग मुनाफा कमाने की उदेश्य नहीं बल्कि यिससे अर्जित मुनाफा से कृषि, स्वास्थ्य एवम शिक्षा क्षेत्रमे च्यारीटीके मार्फत लगानी करने की उदेश्यके साथ स्थापना की गई है।
राजधानी काठमाण्डौं के बाद पहली बार विरगंजमे ५ दिवसीय योग शिविर का आयोजना हो रही है । योग शिविरमे योग, साधना और प्राकृतिक चिकित्सासे जुडे विविध आयामके बारेमे जानकारी कराई जाएगी और वर्तमान समयमे बिभिन्न प्रकार के मानव स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं का अन्तर्राष्ट्रीय स्तरमे आयुर्वेद एवम योग विधामे ख्याती प्राप्त योग गुरू बाबा रामदेव एवम् आयुर्वेदज्ञाता आचार्य बालकृष्णके द्वारा निराकरण एवम समाधानके लिए प्रशिक्षण दिया जाऐगा ।
शिविरमे सहभागी होने के लिए प्रवेश पत्रका ब्यवस्था मिलाई गई है जिसका रजिष्ट्रेशन आयोजक समिति का अस्थायी सम्पर्क कार्यालय वीरगंज स्थित बर्णवाल धर्मशाला मे हो रहा है ।
पत्रकार सम्मेलनमे पतञ्जलि योगपीठ नेपालकेे ट्रष्टी शालीग्राम एवम वीरगंज उप-माहानगरपालिकाके निमित प्रमुख प्रकाशमान सिंह कार्यक्रम तैयारीके बिषयमे अपना बिचार ब्यक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *