Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के रष्ट्रपति मुखर्जी का नेपाल में राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा भव्य स्वागत

 

mukharji-1

विजेता चौधरी, काठमांडू, कार्तिक १७ । भारत के राष्ट्रपति तीन दिनो के नेपाल दौरे पर, आज पहुँचें काठमांडू, राष्ट्रपति भण्डारी ने किया स्वागत

भारत के रष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी नेपाल के तीन दिवसीय राजकीय भ्रमण में आज बुधबार दोपहर काठमांडू पहुँचे हैं ।

राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के निमन्त्रणा में भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी नेपाल आएं हैं । तकरीबन १८ वर्ष के बाद भारत के राष्ट्रपति ने नेपाल का भ्रमण किया है ।

आज दोपहर नेपाल पुहँचे राष्ट्रपति मुखर्जी का स्वागत राष्ट्रपति भण्डारी ने अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल के अतिथि कक्ष में किया । राष्ट्रपति मुखर्जी अन्तराष्ट्रीय विमानस्थल से सीधा सीतल निवास पहुँचे | उसके वाद राष्ट्रपति मुखर्जी अभी इण्डिया हाउस पहुँचे है जहाँ की नेपाल के उप राष्ट्रपति उनके साथ हैं |

यह भी पढें   तबाही पर चीन का 'डबल गेम': चीनी विदेश मंत्रालय ने नेपाल पर ही मढ़ा दोष, ड्रैगन द्वारा विरोधाभासी बयान?

भारतीय राष्ट्रपति के स्वागत में आज देशभर सार्वजनिक छुट्टी  दिया गया है । वहीं उनके आगमन में जगह जगह स्वागत द्वार बनवाएं गएं हैं । साथ ही दोनो देशों के झण्डा तथा स्वागत तूल सभी मुख्य चौक में लगाएँ गएं हैं ।

राष्ट्रपति मुखर्जी के नेपाल भ्रमण से दो देश बीच के सम्बन्धों में नया आधार निर्माण होने का विश्वास व्यक्त किया जा रहा है । परराष्ट्रमन्त्री प्रकाशशरण महत ने बताया १८ वर्ष पश्चात हुइ राष्ट्रपति मुखर्जी के भ्रमण से दोनो देशों के सम्बन्ध में नया आयम जुडेगा । गौरतलब है इस से पहले विसं. २०५५ जेठ १४ गते भारतीय राष्ट्रपति केआर नारायण ने नेपाल का भ्रमण किया था ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

कार्तिक के १७ से १९ गते तक के राष्ट्रपति के तीन दिनों की भ्रमण को नेपाल सरकार ने उच्च प्राथमिकता दिया है ।

यद्यपि राष्ट्रपति भण्डारी के साथ आज ही राष्ट्रपति भवन शितलनिवास में भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी भेंटवार्ता करेगें । तथा भारतीय राष्ट्रपति के सम्मान में राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा आज रात्रीभोज आयोजना का कार्यक्रम तय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com