Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति मुखर्जी का स्वागत को जनकपुर आतुर, चाय दुकान पर भी स्वागत बैनर

 

chaay-dukan-1

 

कैलास दास, जनकपुर, कात्तिक १७ । भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को जनकपुर भ्रमण को लेकर जनकपुरवासी अत्यधिक उत्साहित है । वैसे यहाँ पर एक महिना पहले से सरसफाई लगायत का कार्यक्रम चल रहा है । किन्तु समय नजदीक होने पर राष्ट्रपति मुखर्जी का तस्वीर सहित का स्वागत बैंनर चाय की दुकान पर भी लटकाया गया है ।

जनकपुर के शिव चौक पर दैनिक चाय बेचकर अपना जीवन—यापन चला रहा विजय चाह वाला ने उत्साहित होकर अपना दुकान में राष्ट्रपति मुखर्जी का तस्वीर सहित स्वागत बैनर लटका रखा है । दैनिक दो से तीन हजार कमाने वाला विजय साह अपना एक दिन की कमाई राष्ट्रपति मुखर्जी का स्वागत बैनर में लगा दीया है ।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की आज की बैठक स्थगित, अब बुधवार को होगी

साह का मानना है कि जनकपुर के विकास में अभी तक नेपाल सरकार कोई दिलचस्पी नही दिखाई है । जानकी मन्दिर से लेकर धार्मिक स्थल को संरक्षण सम्बद्र्धन में भारत सरकार का ही सहयोग रहा है । राष्ट्रपति मुखर्जी का जनकपुर भ्रमण से यहाँ का पर्यटक में वृद्धि होगा जिससे यहाँ का व्यवसायी लोगों को भी आर्थिक उन्नति की सम्भावना है ।

राष्ट्रपति मुखर्जी कात्तिक १९ गते शुक्रवार के दिन जनकपुर भ्रमण में आ रहे है । हालाकि राष्ट्रपति मुखर्जी विमान से एसएसपी कार्यालय में उतरेगें और वहाँ से जानकी मन्दिर पूजा पाठ के बाद तिरहुतिया गाछी में उनका नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम रहा है । मुखर्जी का भ्रमण उस रास्ते से नही होते हुए भी उन्होने अपना दुकान के आगे उत्साहित होकर तस्वीर सहित स्वागत बैनर लटका रखा है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ के कारण संपर्कविहीन हुए पर्यटकों की संख्या ४०३,अधिक संख्या भारतीय नागरिकों की

chaydukan-2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com