Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी ने पशुपतिनाथ में सवालाख बत्ती जलाकर विशेष पूजा की

 

mukharji-8

 

काठमाडौँ, १८ कार्तिक | नेपाल के राजकीय भ्रमण में आये भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज आराध्यदेव पशुपतिनाथ के मन्दिर में  विशेष पूजाअर्चना की ।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने मन्दिर परिसर में अवस्थित बासुकी मन्दिर के साथ साथ  गणेश, सूर्य, नारायण, भैरव, नवग्रह लगायत अन्य देवी देवता का भी पूजाकियें ।

उन्होंने गर्भगृह से प्रवेश करके धर्मशिला, दक्षिणद्वार से भगवान् पशुपतिनाथ का अघोर स्वरुप, पूर्वीद्वार से तत्पुरुष स्वरुप का भी पूजाअर्चना किया । राष्ट्रपति मुखर्जी ने शास्त्रोक्त विधिपूर्वक पञ्चामृत स्नान और रुद्रीपाठ सहित पशुपतिनाथ की पुजा अर्चना की ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 17 सितंबर 2026 गुरुवार

उससे पहले उन्होंने सङ्कटमोचन हनुमान और नवग्रह का भी दर्शन किया । साथ ही उन्होंने  सवालाख बत्ती जलाकर देवाधिदेव महादेव की विशेष आराधना की ।

राष्ट्रपति मुखर्जी को पशुपतिनाथ मन्दिर के मुख्य प्रवेश द्वार में संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री जीवनबहादुर शाही, उसी मन्त्रालय के सचिव शङ्करप्रसाद अधिकारी, पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्यसचिव गोविन्द टण्डन तथा कोष का अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया था ।

राष्ट्रपति मुखर्जी जब मन्दिर के मुख्य द्वार से प्रवेश किये तब  गार्गी कन्या गुरुकुल की छात्रा और वेदविद्याश्रम का बालक (बटुक) द्वारा स्वस्ति बाचन किया गया था तो वहीं  हाकुपटासी की पहिरन (भेसभुसा) में सज कर पञ्चकन्या दवारा भी स्वागत किया गया था । इसके साथ ही मन्दिर परिसर में जमा हए नरनारी द्वारा भी  राष्ट्रपति मुखर्जी का  स्वागत किया गया था।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

राष्ट्रपति द्वारा जब विशेष पूजा सम्पन्न हुआ तब मूलभट्ट ने फूलप्रसाद प्रदान किया था | उसके बाद  कोष के अध्यक्ष भी  रहे मन्त्री शाही ने कोष की ओर से राष्टपति मुखर्जी को स्नेहोपहार प्रदान किया था ।

उससे पहले राष्ट्रपति मुखर्जी ने पशुपतिनाथ मन्दिर की आगन्तुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किया था ।

भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी ने पशुपतिनाथ में सवालाख बत्ती जलाकर  विशेष पूजा की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com