Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के प्रथम हिन्दी दैनिक ‘नेपाली’ के सम्पादक विजय कुमार दास नहीं रहें

 
स्व. विजय कुमार दास
स्व. विजय कुमार दास

काठमांडू,  ५ नवम्बर |

वि.स. २०१५ साल से प्रकाशित नेपाल के प्रथम हिन्दी दैनिक पत्रिका ‘नेपाली’ के सम्पादक तथा प्रकाशक विजय कुमार दास अब हमारे बीच नहीं रहे हैं । उनका कार्तिक १२ गते सुवह ६ बजे निधन हो गया है । जोरपाटी स्थित नेपाल मेडिकल कलेज में उन का उपचार हो रहा था । लेकिन ८१ वर्षीय दास को डाक्टर नहीं बचा पाए । उनकी पार्थिव शरिर को पशुपति आर्यघाट में ज्येष्ठ सुपुत्र डा. आनन्द कुमार दास ने ‘दागबत्ति’ दिए हैं । पत्रकार दास का जन्म वि.सं. १९९२ साल बैशाख २ गते, राजविराज क गढिया में हुआ था । उनकी श्रीमती, तीन बेटा और तीन बेटी हैं । स्व. दास अर्थशास्त्र और हिन्दी दोनों विषयों में स्नातकोत्तर थे ।

वह राष्ट्रिय साप्ताहिक पत्रिका ‘स्वतन्त्र मञ्च’ के सम्पादक तथा प्रकाशक भी रहे हैं । जनआन्दोलन के बाद हुये वि.सं. २०४६ की पहली आम निर्वाचन में तत्कालिन प्रधानमन्त्री कृष्ण प्रसाद भट्टराई के खिलाफ नेपाल सदभावना पार्टी से दास काठमांडू क्षेत्र नं .१ के उम्मेदवार भी हुये थे । जिस समय वे बहुत ही चर्चा मैं आए थे । स्व. दास नेपाल–भारत मैत्री संघ के संस्थापक सदस्य भी हैं । मैत्री संघ मार्फत नेपाल–भारत सम्वन्ध को सुमधुर बनाने के लिए उन्होंने हरदम प्रयास किया । काठमांडू तथा पूरे नेपाल अधिराज्य में रहे कायस्थ जाति को उत्थान तथा उन्नति के खातिर सदैव प्रयत्नशील स्व. दास चित्रगुप्त प्रतिष्ठान तथा नेपाल चित्रगुप्त समाज के समेत संस्थापक सदस्य भी हैं । तत्कालिन राजा वीरेन्द्र द्वारा उनको ‘राज्यरोहण पदक’ से भी विभुषित किया गया है । पत्रकार विजय कुमार दास की निधन से पत्रकार जगत ने एक मुर्धन्य पत्रकार को गवाया है ।

हिमालिनी परिवार श्रधांजली अर्पित करती है तथा दिंवगत आत्मा की चिर शान्ति की कामना करती है |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *