Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ पर्व के दुसरे दिन खरना विधि मनाया जारहा

 

काठमांडू, कार्तिक २० ।

कार्तिक शुक्ल चौथी से सप्तमी तक विभिन्न विधिविधान के साथ मनाया जाने वाल चार दिवसीय छठ पर्व के दुसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है ।

kharana

छठ वर्त करने वाली ललितपुर, महालक्ष्मीनाथ निवासी लीलादेवी ने बताया आज दिनभर निराहार रह कर खरना विधि किया जाता है ।

पं कौशल शरण ने खरना विधि के विषय बताते हुए कहा पर्व के दुसरे दिन पञ्चमी तिथी में व्रतालु दिन भर निराहार ब्रत रख रात को सख्खर में पकाया हुआ खीर की नैवेद्यय भगवान को अर्पण किया जाता है । उस के बाद वर्तालु खीर तथा फलाहार खाकर खरना विधि करते हैं ।

आज शनीबार रखना करने के बाद कल इतबार की शाम को अस्त होते सूर्य को तथा सोमबार उदय होते सूर्य को अघर्य अर्पण कर चार दिनों के महान पर्व छठ समापन किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *