Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय पूर्व गोर्खा सैनिको को पेन्सन देने के लिए बुटवल में नया कार्यालय

 
२८ कात्तिक, काठमाडौं । भारतीय पूर्व गोर्खा सैनिको को पेन्सन देने के लिए बुटवल में नया कार्यालय खोला जा रहा है ।
gorkha-2
भारतीय सेना के प्रमुख दलवीर सिंह नेपाल भ्रमण में हैं ।   उन्होंने शनिबार प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के साथ मुलाकात की प्रधानमन्त्री प्रचण्डसँग के साथ मुलाकात में सिंह ने भारतीय सेना  सेवानिवृत्त नेपाली को पेन्सन देने के लिए बुटबल में कार्यालय खोलने की जानकारी दी है ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई मुलाकात में  प्रधानमन्त्री ने  अपने भारत भ्रमण, गोवा के ब्रिक्स(बिमस्टेक सम्मेलन में सहभागिता और भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मूखर्जी के नेपाल भ्रमण से दोनों देशों के बीच का सम्बन्ध अधिक सुदृढ होने की बात बताई । प्रधानमन्त्री ने नेपाल संविधान कार्यान्वयन, शान्ति प्रक्रिया की पूर्णता, भूकम्प का पूनर्निर्माण और नवनिर्माण सहित आर्थिक समृद्धि की यात्रा में आगे  बढने की  जानकारी दी।
भारतीय सेना के सेनापति सिंह ने  नेपाल और भारतीय बीच के सदियौं पुराने सम्बन्ध को और भी अधिक मजबूत होने का विश्वास व्यक्त किया । प्रधानमंत्री के निजी सचिवालय ने उक्त जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *