ट्रम्प से हमारे रिश्ते अच्छे रहेंगे : मोदी
नई दिल्ली , १५ नवम्बर |
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ट्रम्प के आने के बाद भारत का अमेरिका से रिश्ता और भी मजबूती से आगे बढेगा । नरेंद्र मोदी का मानना है कि प्रेसिडेंट-इलेक्ट डोनाल्ड ट्रम्प से भी अच्छे रिलेशन चाहते हैं। मोदी ये भी महसूस करते हैं कि रिपब्लिकन एडमिनिस्ट्रेशन भारत के प्रति झुकाव वाला रवैया रखेगा। मोदी ने ये बातें दिल्ली में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के दिए डिनर के दौरान कहीं। नए एडमिनिस्ट्रेशन का भारत-अमेरिका रिलेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा…मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी ने कहा, ‘ट्रम्प बिना अपनी बात बिना साफतौर पर कहने वाले शख्स है। वे भारत से बेहतर रिलेशन रखने की बात कह चुके हैं।’
– ‘अमेरिका में सत्ता बदलने (डेमोक्रेटिक के बाद रिपब्लिक) के बाद भी भारत से उसके रिश्तों में कोई बदलाव नहीं आएगा।’
– यह पूछे जाने पर कि रिपब्लिकंस का भारत को लेकर रवैया कैसा रहेगा, मोदी ने कहा, ‘रिपब्लिकंस के भारत से रिलेशन काफी फ्रेंडली रहे हैं।’
– इससे पहले बराक ओबामा ने मोदी को अपना दोस्त बताया था।

