Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

अवधी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई तथा सम्मान कार्यक्रम

 

1
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल मंसीर १ गते ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल के नव निर्वाचित पधाकारियों को एक कार्यक्रम के बीच में कार्तिक २९ गते सोमवार को नेपालगन्ज में सम्मान किया गया ।
तराई मानव अधिकार रक्षक संजाल (थर्ड एलायन्स ) उप क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थर्ड एलायन्स के उप क्षेत्रीय संयोजक आलम खान ने अध्यक्षता की थी |  सम्मान कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य मोहम्मद हारुन प्रमुख अतिथि थे |  कार्यक्रम में जिला बार एसोशेसन के अध्यक्ष उदयराज वर्मा, थर्ड एलायन्स के अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी लगायत नवनिर्वाचित पत्रकारों की सहभागिता रही थी ।
कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुये पत्रकार मोहम्मद हारुन ने अवधी भाषियों को अब खरे रुप में मैदान में आना एकदम जरुरी है जिकिर किया था ।
इसी तरह थर्ड एलायन्स के उप क्षेत्रीय प्रमुख आलम खान ने अवधी भाषा की उत्थान के लिये अवधी भाषी पत्रकारों की क्षमता अभिबृद्धि करके आगे बढने के लिये जरुरी रही है बताते हुये निकट महीने में होने वाला नेपाल पत्रकार महासंघ की जिम्मेवारी तर्फ समेत अवधी भाषियों को जाना जरुरी रही है | आज से ही सशक्त रुप में आगे बढने के लिये सभी को सुझाव देते हुये नव निर्वाचित सम्पूर्ण पत्रकारों को पूर्ण कार्यकाल सफलता की शुभ कामना दिये थे ।
इसी तरह अवधी पत्रकार संघ नेपाल के निवार्तमन अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने संघ को महासंघ कें रुप में बनाकर आगे बढने के लिये शुभ कामना दिये ।
कार्यक्रम में बार के अध्यक्ष उदयराज वर्मा ने अवधी भाषा की संचार संस्था संचालन करना जरुरी रही है बताया ।

यह भी पढें   महात्मा गांधी जयंती: आगा खान पैलेस, कैद और आज़ादी की पुकार : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

3
कार्यक्रम की संचालन अवधी पत्रकार संघ नेपाल के सदस्य प्रलाहद विश्वकर्मा ने किया था । कार्यक्रम में अवधी पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, वरिष्ट उपाध्यक्ष विनय दिक्षित, महासविच यदुराज मिश्रा, उप सचिव गुरुमूरत यादव, सचिव दिनेश ठाकुर, लक्ष्मी तिवारी, सदस्यों में प्रहलाद विश्वकर्मा, असफाक जसगढ, विनय त्रिपाठी, दिपक गुप्ता लगायत पदाधिकारियों को बधाई तथा शुभकामना दियें थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com