Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

हिंदुस्तानी भाषा अकादमी दिल्ली द्वारा डा.श्वेता दीप्ति सम्मानित

 

received_986865758107019

दिल्ली, संवाददाता, 19 नवम्बर । हिंदुस्तानी भाषा अकादमी दिल्ली द्वारा सम्मान समारोह और सर्व भाषा काव्य महोत्सव आज एक भव्य समारोह के बीच आयोजित की गई । इस अवसर पर सुधाकर पाठक जी की कविता संग्रह जिंदगी यूँ ही की समीक्षा पुस्तक शब्दगाथा का लोकार्पण किया गया ।

इस समीक्षा पुस्तक में सर्वश्रेष्ठ पचास समीक्षाओं को शामिल किया गया है । भारत के विभिन्न प्रान्तों के समीक्षकों को इस पुस्तक में शामिल की गई है जिसमे नेपाल से हिंदी विभाग की प्रमुख और हिमालिनी की संपादक डॉ श्वेता दीप्ति की समीक्षा को भी शामिल किया गया है । प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ प्रभा ठाकुर ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा जी की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि डॉ लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने की ।

हिंदुस्तानी भाषा अकादमी हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु काम करती है । कार्यक्रम में हिंदी सहित्य से संबद्ध कई दिग्गज व्यक्तित्व की गरिमामयी उपस्थिति थी ।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रेम जन्मेजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *