Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमांकन, नागरिकता तथा राष्ट्रीय सभा पर सकारात्मक विमर्श

 

pradhanmantribaithak

काठमांडू, अगहन २ ।

व्यवस्थापिका संसद के प्रमुख तीन दलों ने विमर्श सकारात्मक होने की बात बतार्इं है ।
मधेशी मोर्चा द्वारा संविधान संशोधन प्रस्ताव लगायत की अपनी मांग संबोधन नहीं किया गया तो सरकार को दीया गया समर्थन फिर्ता लेने की बात बताने के बाद सरकार ने विमर्श को तीब्र बनाया है ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आज सुवह हुई त्रिदलीय बैठक में सीमांकन, राष्ट्रीय सभा तथा नागरिकता के विषय में विचारविमर्श किया गया । बैठक सम्पन्न होने के बाद संचारकर्मियों से बातचित करते हुए माओवादी केन्द्र के नेता वर्षमान पुन ने बताया कि विमर्श सकारात्मक हुआ है । पुन ने बताया कि प्रधानमन्त्री दाहाल ने राष्ट्रयि सभा, नागरिकता तथा सीमांकन के विषय पर विशेष जोड डाला ।
बैठक में प्रधानमन्त्री दाहल के साथ कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, कांग्रेस नेता विमलेन्द्र निधि तथा एमाले अध्यक्ष केपी ओली लगायत के नेतागण सहभागी थें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com