एमाले को मनाने की कोशिश,जिम्मेदारी पौडेल को
काठमांडू, मंसिर ९
सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी संविधान संशोधन के विषय में प्रमुख विपक्ष एमाले को मनाने की कोशिश कर रही है । एमाले के अनुसार अगर संविधान संशोधन विधेयक पंजीकृत होता है तो एमाले इसका प्रतिवाद करेगी । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने बुधबार एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली से मुलाकात की और कहा कि संविधान द्वारा निर्दिष्ट समय में चुनाव कराने के लिए मधेश की मांग को संबोधन करना आवश्यक है । पौडेल के अनुसार संविधान संशोधन के बिना निर्वाचन में नहीं जाया जा सकता है । उधर ओली ने अपना विरोध जताते हुए कहा है कि राष्ट्रहित के विपरीत होनेवाले संशोधन के लिए एमाले तैयार नहीं है । ओली ने कहा कि हिन्दी भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाने और अंगीकृत नागरिक को महत्वपूर्ण पद देने वाला संशोधन राष्ट्रहित के विपरीत है । जबकि पौडले के अनुसार इन दोनों विषयों में संशोधन न होने की बात कही गई है ।


