भारतीय रुपये व्यवस्थापन समिति गठन

काठमाण्डू, कात्तिक ६ ।
भारत में ५०० और १००० रुपये पर प्रतिबन्ध का असर नेपाल पर भी पडúा है । नेपाल राष्ट्र बैंक ने पूरे देश में दोनों नोटों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है । इस सम्बन्ध में देश के सभी बैंकों, वित्तीय संस्थाओं व मनी ट्रान्सउफर कंपनियों को सख्त निर्देश दिये गए थे । नेपाल राष्ट्र बैंक इस संकट से निपटने के लिए अगहन ३ गते भारतीय रुपये व्यवस्थापन समिति गठन किया है । नेपाल राष्ट्र बैंक के डेपुटी गवर्नर चिन्तामणि शिवाकोटी के अध्यक्षता मे उक्त समिति बनाइ गयी है ।
समिति में वित्त मंत्रालय के सहसचिव आनन्द राज ढकाल, नेपाल राष्ट्र बैंक के भिष्मराज ढुंगाना, राष्ट्र बैंक बैंकिंग विभाग के प्रमुख जनकबहादुृर अधिकारी, नेपाल बैंकर्स संघ के अध्यक्ष अनिल शाह एवं डेवलपमेन्ट बैंकर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष कृष्णराज लामिछाने को सदस्य के रुप में नियुक्त किया गया है ।

