Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गठबन्धन द्वारा सरकार को दिया गया अल्टिमेटम समाप्त, आन्दोलन की चेतावनी

 

mahagathbandhan

काठमांडू, अगहन १३ ।
संविधान संशोधन प्रस्ताव दर्ता के लिए संघीय गठबन्धन द्वारा सरकार को दिया गया १५ दिनों का अल्टिमेटम आज समाप्त हो रहा है ।
गठबन्धन द्वारा दिया गया समयसीमा के भितर संशोधन प्रस्ताव दर्ता नहीं किया गया । तराई–मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवम् मोर्चा नेता महन्त ठाकुर ने समयसीमा समाप्ति के सन्दर्भ में कहा कि सोमबार तक सरकार संविधान संशोधन प्रस्ताव दर्ता नहीं करवाया तो आन्दोलन की सामना करने को तैयार रहें । उन्होंने मधेश आज भी आन्दोलन में हैं बताया ।
यद्यपि १५ दिनों की समयसीमा समाप्ति के बाद होने जा रही बैठक से पहले गठबन्धन के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के साथ भेंटवार्ता कर रहें हैं ।
सुत्रों के मुताविक दुसरी तरफ सरकार ने संशोधन प्रस्ताव दर्ता होते ही मोर्चा को चुनाव में जाने की प्रतिबद्धता जनाने की धारणा रखी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *