नेपाल भारत, समय सीमा निर्धारण के साथ योजनाओं को आगे बढाने का निर्णय
काठमान्डौ, १५ गते

भारतीय सहयोग तथा निवेश में निर्माणाधीन आयोजना में समय सीमा निर्धारित कर काम आगे बढाने की नेपाल भारत के बीच सहमति हुई है । भारत द्वारा सन् २०१४ में प्रदान किए गए सहुलियत ऋण से संचालन होने वाली सडक, महाकाली पुल और सिंचाई आयोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने, तराई सडक का पहला चरण और अन्य परियोजना के लिए नया सहुलियत ऋृण उपलब्ध कराने के लिए विचार विमर्श की गई और समय सीमा निर्धारित कर इसे आगे बढाने पर सहमति हुई है । विराटनगर जोगबनी और बर्दिवास विजलपुरा जयनगर में दो सीमापार रेल योजना शीघ्र सहमति सम्पन्न करने की सहमति के साथ ही कुशाह पर्वानीपुर रक्सौल प्रसारण लाइन समय में सम्पन्न करने, ढल्केबर मुजफ्फरपुर प्रसारण लाइन से अधिक विद्युत लाने के उपाय जैसे विषयों पर विचार किया गया । साथ ही अरुण और उपरी कर्णाली का प्रारम्भिक काम कैसे आगे बढाया जाय इस पर भी बात चीत की गई । पंचेश्वर का डीपीआर को अंतिम रुप देना, हेटौडा पोलिटेक्नीक के निर्माण कार्य में तेजी लाना, भूकम्प बाद के निर्माण में भारतीय योगदान, हुलाकी सडक आदि विषयों ने भी बैठक मे महत्ता पाई । कई योजनाएँ ऐसी हैं जो यहाँ की हालात और भारत की हिचकिचाहट के कारण तथा नेपाल के आन्तरिक और स्थानीय राजनीति के कारण आगे नहीं बढ पाई है ।

