महिला एशिया कप में थाइलैन्ड के साथ नेपाल पराजित
एशिया कप महिला ट्वान्टी ट्वान्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के अपने चौथे खेल में नेपाल आयोजक थाइल्याण्ड के सँग ८ विकेट से पराजित हुआ है ।
प्रतियोगिता में लगातार चौथी पराजय स्वीकार करने के क्रम में नेपाल एसोसियट प्रतिद्धन्दी ने थाइल्याण्ड के साथ भी कमजोर प्रदर्शन किया । नेपाल द्वारा दिए गए ६४ रन के लक्ष्य को घरेलु टोली ने २ विकेट खो कर ४ ओभर बाँकी रहते ही पूरा कर लिया था ।
उसके लिए ओपनरों नात्ताकान चान्तम ने २४ और सिरिन्त्रा ने अविजित २७ रन बनाया । नेपाल की सीता मगर ने दो विकेट लिया ।
एससे पहले टास जीतकर बैटिंग करने का फैसला नेपाल ने किया था और सभी विकेट खोकर मात्र ६३ रन का लक्ष्य दिया था । नेपाल के लिए ओपनर ज्योती पाण्डे ने १६ रन बनाया इसके अलावा कोई भी खिलाडी टिक नहीं पाई ।
नेपाल इससे पहले पाकिस्तान, श्रीलंका और बंगलादेश के साथ पराजित हो चुका है । प्रतियोगिता का अन्तिम खेल नेपाल और भारत के साथ आज होने वाला है ।


