Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंध गए युवी और हेजेल शादी के पवित्र बन्धन में

 

चंडीगढ़.1111_1480510297

युवराज सिंह और हेजल कीच आज शादी के बंधन में बंध गए। बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज की रस्म हुई। इसमें युवराज के करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। इससे पहले सुबह युवराज की हल्दी की रस्म हुई। इस दौरान उनके साथ उनके क्लोज फ्रेंड अंगद बेदी नजर आए। मंगलवार को होटल ललित में मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इंग्लैंड से टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम भी इसमें शामिल हुई। यहां विराट कोहली ने जमकर डांस भी किय. युवराज और हेजल की शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में गुरुद्वारे में हुई। हेजल यहां मैरून रंग के लहंगे में नजर आईं, जबकि युवराज ने भी इसी रंग की शेरवानी पहनी थी। शादी से पहले युवराज ने अपनी सेल्फी भी शेयर की। इस दौरान उनके एक्टर फ्रेंड अंगद बेदी पूरे वक्त उनके साथ नजर आए।ये ड्रेस उनकी होने वाली सास की ओर से दिया गया है। इस मौके उन्होंने रानी हार भी पहना, जो युवी की मां शबनम सिंह ने खासतौर पर बनवाया है। दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए हेजल ने पीच और गोल्डन कलर की शिफॉन साड़ी तैयार करवाई है। युवी की शादी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने एक स्पेशल डांस तैयार किया था। संगीत सेरेमनी में यही डांस हुआ।टीम के कप्तान कोहली यहां भी सबसे आगे रहे। हालांकि, इंग्लैंड की टीम इसमें शामिल नहीं हुई। संगीत सेरेमनी में सिंगर रंजीत बावा ने पंजाबी गानों से समां बांधा। इस दौरान विराट डांस फ्लोर पर पहुंच गए।उन्होंने काफी देर तक सिंगर बावा के साथ डांस किया। इस बीच युवराज भी सिंगर के साथ गाना गाने लगे। उन्होंने डांस भी किया। रंजीत बावा ने अपने गानों से सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। मेहमानों ने कोहली के साथ सेल्फी भी ली।बावा ने युवराज और विराट कोहली के साथ सेल्फी लेकर उसे फेसबुक पर भी शेयर किया।युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह ने भी ‘तेनू काला चश्मा जंचदा’ और ‘बेबी को बेस पसंद है’ गानों पर भाई-भाभी के लिए डांस किया। फंक्शन में मल्टी कुजीन्स फूड शामिल किया गया। इनमें भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल और चाइनीज फूड भी शामिल था।भारतीय व्यंजनों में पतीला मटरा, पनीर खुरचां, सब्ज दीवाने खास, चटोरी चाट, जाफरानी मुर्ग टिक्का, सरसों का साग और ओरिएंटल कुजीन था।चाइनीज में लाइव सॉम टॉप सलाद, कई तरह के पास्ता, शेजवॉन चिली चिकन समेत कुल 70 डिशेज शामिल की गईं।

यह भी पढें   अर्जेंटीना फीफा विश्वकप २०२६ के प्री–क्वार्टर फाइनल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *