Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली यूबती जोगबनी रेलवे स्टेशन से पूछताछ हेतु कब्जे में

 

img-20161202-wa0000

बिराटनगर। माला मिश्रा, 2 डिसिम्बर । गर्ल्स ट्रैफकिंग रोकने के लिए इंडो नेपाल सीमा पर कार्यरत अगप्ये चिरेटिवल ट्रस्ट (भारत) साना हाथ (नेपाल) के प्रतिनिधियों ने अबैध तरीके से एक नेपाली यूबती को कुर्किस्थान भेज रहे एक कथित एजेंट को जोगबनी रेलवे स्टेशन से पूछताछ हेतु कब्जे में लिया । यूबती सिंधुपालचौक की26 वर्ष की बम्मई गेले व एजेंट झापा बुध्वरे 4 का गंगा बहादुर श्रेष्ठ के रूप में दोनों का पहचान हुई है । बिराटनगर के सिमा प्रहरी कार्यालय में पूछताछ जारी है । संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि एजेंट ने स्वीकार किया है कि यूबती को दिल्ली तक छोड़ने की जिम्मेवारी मिली थी जिसके वापत 15 हजार रुपये मिले थे । यूब्ती का कहना है कि गाउ के परिचित ने ही उक्त आदमी के जिम्मे उसे सौंपा ।सिमा प्रहरी के सब इंस्पेक्टर फिरोज चौधरी ने बताया के यूबती के परिजन से संम्पर्क स्थापित किया जा रहा है।इसमें शामिल अन्य रैकेट को भी चिन्हित करने के उद्देश्य से करवाई की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *