Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

56 लाख नहीं, एटीएम से हुई एक करोड़ की हेराफेरी

 

मोतिहारी.मधुरेश*- जिला मुख्यालय मोतिहारी के दर्जन भर एटीएम से की गई 56 लाख की हेराफेरी का मामला गरमाने लगा है। पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने के साथ यह बात सामने आई है कि 56 लाख नहीं बल्कि करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी एटीएम से की गई है। बताया गया है कि 12 एटीएम शहर में हैं। जबकि शेष जिले के अन्य स्थानों पर हैं। शहरी इलाके के एटीएम से हुई निकासी की जांच पुलिस के स्तर पर शुरू कर दी गई है। वहीं शेष राशि की निकासी करनेवालों के खिलाफ संबंधित एजेंसी द्वारा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में है। बताया गया है कि अगली प्राथमिकी भी एक से दो दिनों में हो सकती है। जिले में एटीएम संचालित करनेवाली एजेंसी नेशनल कैश रजिस्टर (एनसीआर), मुंबई शाखा के जांच के दौरान हुए इस खुलासे ने सबकी नींद हराम कर दी है। एनसीआर के निर्देश पर आरसीआई के कैश मैनेजमेंट सर्विस के महाप्रबंधक सरत चंद्र पांडा ने नगर थाने में मामला दर्ज कराने के बाद बताया कि गड़बड़ी करीब एक करोड़ की हुई। शहरी क्षेत्र के एटीएम रिप्लेसमेंट कस्टोडियन के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जबकि शेष राशि की गड़बड़ी मामले में जांच चल रही है। जल्द ही संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। यहां बता दें कि संबंधित एजेंसी जिले में 80 एटीएम संचालित करती है। जिनमें से 12 पर अबतक गड़बड़ी का खुलासा हो चुका है। शेष कहां-कहां के एटीएम में गड़बड़ी हुई है, उसका खुलासा होना शेष है।

प्राथमिकी दर्ज होने के साथ पुलिस ने इस मामले के नामजद 6 लोगों के बारे में पूरा विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया है। प्राथमिकी में दिए गए नाम व पते का सत्यापन करने के साथ-साथ पुलिस संबंधित लोगों की खोज कर रही है। हालांकि अबतक कोई पकड़ा नहीं जा सका है।
पुलिस इस मामले में हर स्तर पर सूक्ष्म जांच कर रही है। सोमवार को इस मामले में संबंधित बैंकों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली जाएगी। पुलिस के अनुसार यह जानना बेहद जरूरी है कि बैंक से एटीएम की क्षमता के अनुसार रुपये निकाले गए या फिर क्षमता से अधिक रुपये वहां पहुंचे और वे गायब हो गए। बताते हैं कि इस जांच के बाद बहुत सारी चीजें साफ हो जाएंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed