Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीएम जयललिता की हार्ट अटैैक से मौत

 

 

*नई दिल्ली.मधुरेश* -तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता की रविवार को हार्ट अटैक के बाद आज सोमवार को मौत हो गई। यह जानकारी तमिलनाडु के समाचार चैनलों ने दी। यह खबर जयललिता के समर्थकों के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले जयललिता का इलाज कर रहे अपोलो अस्पताल ने सोमवार को एक बार फिर उनकी हालत को बेहद गंभीर बताया। अस्पताल ने ट्वीट किया, हमारे बेहतरीन प्रयासों के बावजूद हमारी प्यारी मुख्यमंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है।
इससे पहले अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा था कि एआईएडीएमके प्रमुख व सीएम की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें ईसीएमओ और अन्य जीवन रक्षक सहायक प्रणालियों पर रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है और विशेषज्ञ उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
68 वर्षीय जयललिता को सितंबर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) की नेता को रविवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।
इस बीच, एआईएडीएमके के विधायकों को अपोलो अस्पताल में बुलाया गया है। अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री जे. जयललिता के उत्तराधिकारी के चयन के लिए पार्टी विधायकों को एकजुट किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जयललिता को रविवार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें फिर से गहन चिकित्सा यूनिट (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था। यह जानकारी चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने दी। इससे कुछ घंटे पहले, उनकी पार्टी एआईएडीएमके ने कहा था कि जयललिता पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। फेफड़ों के संक्रमण के कारण पिछले तीन महीनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल का दौरा पडऩे की खबर बाहर आते ही अस्पताल के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। साथ ही उनके प्रशंसक भी अस्पताल के बाहर जुटने लगे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *