Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारासंसद में दर्ता संशोधन प्रस्ताव दो तिहाइ मत से पारित होगा : निधि

 
bimlendra nidhi
चितवन, ७ दिसम्बर ।
उपप्रधान तथा गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने सरकार द्वारा संसद में दर्ता किया गया संविधान संशोधन प्रस्ताव दो तिहाइ मत से पारित होने का विश्वास व्यक्त किया ।
नेपाल प्रेस युनियन चितवन शाखा द्वारा आयोजित पत्रकार भेंटाघाट कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन प्रस्ताव के पक्ष में मधेशी मोर्चा आगई है इसी लिए मतदान में सहभागीता जनाएगी ।
गृहमन्त्री निधि विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रस्ताव पारित होगा । नागरिकता, भाषा, सीमा, राष्ट्रीयसभा लगायत के विषय में संशोधन आवश्यक है इसी लिए सरकार ने संविधान संशोधन प्रस्ताव संसद में दर्ता करवाया है । गृहमन्त्री निधि ने विश्वास दिलाया कि प्रस्ताव संसद में पेश होने के बाद विशेष समिति के मार्फत विमर्श आगे बढाने तथा परिमार्जन कर के भी संशोधन प्रस्ताव पारित किया जाएगा ।
संशोधन प्रस्ताव राष्ट्रघाती है, इस आरोप के विषय में उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि केपी ओली प्रस्ताव दर्ता करें तो वो राष्ट्रघाती नही होता है और हम करें तो प्रस्ताव राष्ट्रघाती होजाएगा ? उन्होंने एमाले पर निशाना साधते हुए कहा कि ये एमाले की राजनीतिक बेइमानी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *