Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयताविरोधी शक्ति एकताबद्ध हो रहे हैं ः बाबुराम भट्राई

 

काठमान्डू, २५मंसिर

baburam-bhattrai-1
नयाँ शक्ति पार्टी नेपाल के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि देश में जारी संक्रमण काल को और भी विषम परिस्थिति में ले जाने के लिए संघीयताविरोधी शक्ति एकताबद्ध हो रहे हैं । नयाँ शक्ति पार्टी के आंगिक संगठन तामाङ राष्ट्रिय परिषद् और नेवाः राष्ट्रिय परिषद् द्वारा संयुक्त रुप में शनिबार काठमाडौं में आयोजित ‘संविधान संशोधनमा हाम्रो सरोकार’ विषयात्मक अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने उपरोक्त बातें कही ।
‘संविधान संशोधन के द्वारा आन्दोलनरत मधेशी, थारु, आदिवासी, जनजातिलगायत के सीमान्तकृत समुदाय की मांगों को पूरा करने के लिए हम विभिन्न राजनीतिक दल और सरकार के साथ संवाद की प्रक्रिया में हैं ।’ संयोजक डा. भट्टराई ने कहा –‘संघीयता विरोधी तथा एकात्मक जातिवादी अहंकार के पक्षधर अभी संघीयता के विरुद्ध एकताबद्ध हुए हैं, इसे तोडने के लिए और राजनीतिक निकास देने के लिए आन्दोलकारी एवं अन्य राजनीतिक शक्तियों को एकजुट होना पडेगा ।’
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गया संशोधन प्रस्ताव अधूरा है । नयाँ शक्ति पार्टी आन्दोलनरत सभी पक्ष की मांग को सम्बोधन करने के लिए सरकार को परिमार्जन करने का आग्रह कर चुकी है । डा. भट्टराई ने संशोधन प्रस्ताव में भाषा, नागरिकता और प्रदेशों के सीमांकन के विषय मेंअधिक स्पष्टता से आने की बात कही और भाषा के सन्दर्भ में बहुभाषिक नीति के अनुसार भाषा में परिमार्जन प्रस्ताव लाने पर जोर दिया ।
नागरिकता के सवाल में बाहर हल्ला फैल रहे विषय पर कहा कि अंगीकृत नागरिकता वाले व्यक्ति संसार में कहीं भी देश के सर्वोच्च पद पर नहीं जाते हैं इसलिए यह हल्ला सही नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed