Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले की सदस्यता के लिए परीक्षा देना अनिवार्य

 

चितवन,२५मंसिरamale flag
नेकपा एमाले चितवन द्वारा आज भरतपुरस्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उपाध्यक्ष शाक्य ने कहा कि संविधान कार्यान्वयन के लिए वर्तमान सरकार गम्भीर नही है । उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान के विपरीत संशोधन प्रस्ताव लाया गया है । उन्होंने कहा कि देश को अगर मजबूत बनाना है तो संविधान को कार्यान्वयन करना होगा और इसके लिए दलों को गम्भीर होना होगा ।
सीमाङ्कन के विषय में आयोग के मार्फत काम कराने पर जोर देते हुए कहा कि – संविधान संशोधन प्रस्ताव बेमौसम का बाजा है ।
उपाध्यक्ष अष्टलक्षमी शाक्य ने कहा कि नेकपा एमाल में सदस्यता के लिए परीक्षा लेने की व्यवस्था चितवन से ही शुरु की गई है ।
चितवन में आइतबार एमाले पार्टी सदस्यता के लिए परीक्षा होने वाली है । कम्युनिष्ट पार्टी की न्यूनतम विचारधारा और सिद्धान्त को समझने वाला व्यक्ति ही पार्टी को चाहिए इसलिए यह शुरु किया गया है । यह देश भर में शुरु किया जाएगा यह जानकारी उन्होंने दी ।
इस अवसर में एमाले चितवन के अध्यक्ष तथा सांसद कृष्णभक्त पोखरेल ने कहा कि एमाले के विधान के अनुसार सदस्यता के लिए परीक्षा लेन वाला चितवन पहला जिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *