राप्रपा आन्तरिक कलह में फँसा
काठमान्डौ २७ मंसिर

राप्रपा फिलहाल असमंजस की स्थिति में है । वह निर्णय नहीं कर पा रही कि माओवादी नेतृत्व में सत्ता में जाए या हिन्दु नेपाल को प्रतिष्ठा का विषय बना कर प्रस्तावित सशोधन का विरोध करे । इन दो विषयों को लेकर पार्टी में आन्तरि कलह बढने के बाद पार्टी अध्यक्ष कमल थापा ने राष्ट्रीय कार्य सम्पादन समिति की बैठक बुलाई है । राप्रपा अध्यक्ष थापा और पार्टी हाईकमान हिन्दु धर्म के पक्ष्न में खुलकर सामने आए हैं और पार्टी केन्द्रीय सदस्य और साँसद संघीयता खारिज और राजतन्त्र बहाली तथा हिन्दु धर्म बहाली की मान्यता रख रहे हैं । दोनों राप्रपा पार्टी के एकीकरण के बाद जिला कार्यसमिति की एकता में विवाद उत्पन्न हुआ था इस पर विचार और सोमवार को कार्यसमिति के बैठक में यह निर्णय होगा कि पार्टी सरकार में शामिल होगी या हिन्दु धर्म के मुद्दे को लेकर आगे बढेगी, फैसला होगा । संशोधन प्रस्ताव और निर्वाचन पर भी चर्चा होगी ।

