Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी व सुषमा को सीएम नीतीश ने लिखे पत्र, जानिए क्या हैं उनकी मांगें

 

modi-nitesh

*मधुरेश*- पटना , १३ दिसिम्बर | बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बीआरजीएफ के पैसों की मांग की है। नालंदा विवि को लेकर एक अन्य पत्र उन्होंने सुषमा स्वराज को भी लिखा है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार बीआरजीएफ का 5493.11 करोड़ रुपये वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार को जारी करे। सुषमा स्वराज को लिखे पत्र में उन्होंने केन्द्र सरकार से नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के आइडिया से छेड़छाड़ नहीं करने का आग्रह किया है।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि बीआरजीएफ का 5493.11 करोड़ रुपये केंद्र सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही बिहार को जारी करे। दसवीं व ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजनाओं की लंबित परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए 494.34 करोड़ एवं 12वीं पंचवर्षीय योजना की लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए 4998.77 करोड़ जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए स्वीकृत राशि में से अवशेष 902.08 करोड़ के विरुद्ध पूर्व से भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति प्राथमिकता के आधार पर इसी वित्तीय वर्ष में उपलब्ध करायी जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com