Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन का प्रस्ताव अनावश्यक ः नेम्वांग

 

काकडभिट्टा, २७ मंसिर

नेकपा (एमाले)के नेता सुवास नेम्वाङ ने कहा है कि देश को संकट से मुक्त करने के लिए निर्वाचन की आवश्यकता है । निर्वाचन के अलावा कोई विकल्प नहीं है । संविधान कार्यान्वयन के लिए जनपरिचालन अभियान तथा २९वाँ लक्ष्मी पाण्डे स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में नेकपा एमाले झापा क्षेत्र नं ३ द्वारा सोमबार पृथ्वीनगर में आयोजित सभा में बोलते हुए कहा कि संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाना औचित्यहीन और अनावश्यक है ।
नेता नेम्वाङ ने कहा कि सत्तर वर्ष के लम्बे आन्दोलन के पश्चात् जनता ने जो संविधान पाया है उसके कार्यान्वयन की आवश्यकता है संशोधन की नहीं । आज की आवश्यकता तीनों तह के निर्वाचन की ओर ध्यान देने की है ।
पूर्वसभामुख नेता नेम्वाङ ने कहा कि पाँच वर्ष आठ महिना लगा कर जो संविधान बना उसे कार्यान्वयन करने के लिए सभी दलों का एकताबद्ध होना आवश्यक है ।यह संविधान आम जनता के लिए ह और इसमें सभी की सहभागिता है । इसका कार्यान्वयन जल्द से जल्द हो और साथ ही निर्वाचन भी क्योंकि यही देश को संकट से बचा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *