Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दस वर्ष में १०हजार मेगावाट जलविद्युत उत्पादन

 

 

काठमाडौं १ पूस

metting-5853694ab40949-68015465
१० वर्ष में १० हजार मेगावाट जलविद्युत् उत्पादन करने की सरकारी घोषणा कार्यान्वयन में लाने के उद्देश्य से राजधानी में बिहीबार से ऊर्जा सम्मेलन शुरु हुआ है ।
सम्मेलन में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ने कहा कि सरकार ने जलविद्युत् क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता दी है और ऊर्जा संकट कार्ययोजना लागू कर क १० वर्ष में १० हजार मेगावाट विद्युत् उत्पादन सम्भव होने की बात बताई । सम्मेलन में नेपाल के जलविद्युत में दिलचस्पी रखते आए भारत, चीन, नर्वे, अमेरिका, बेलायत, अस्ट्रेलिया और बंगलादेश के राजदूत ने कहा कि सरकार को महत्त्वाकांक्षी योजना सफल बनाने के लिए कडी मेहनत करनी होगी ।
ऊर्जामन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा कि अब से सरकार सौ मेगावाट से अधिक छोटी जलविद्युत् आयोजना में हथ नहीं लगाएगी । उन्होंने कहा कि सौ मेगावाट से नीचे के आयोजना निर्माण का जिम्मा निजी क्षेत्र को देने की नीतिगत व्यवस्था की जाएगी ।स्पतन्त्र ऊर्जा उत्पादक की संस्था (इपान) द्वारा बिहीबार से राजधानी में आयोजित सम्मेलन में ऊर्जामन्त्री शर्मा ने कहा कि जलविद्युत में निवेश वृद्धि करने से ही १० वर्ष में १० हजार मेगावाट जलविद्युत् उत्पादन के लिए आकर्षक नीतिगत व्यवस्था की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com