Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले का प्रस्ताव शुरु में ही प्रतिनिधिसभा का निर्वाचन करवाना अव्यवहारिक– देउवा

 

चितवन, पोैष १ ।

sher_bahadur_deuwa

नेपाली कांग्रेस के सभापती शेरबहादुर देउवा ने पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि शुरुवात में ही प्रतिनिधिसभा का निर्वाचन सम्भव नही है ।

नेपाल प्रेस युनियन चितवन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में देउवा ने कहा कि नेकपा एमाले के प्रस्ताव अनुरुप शुरु में ही प्रतिनिधिसभा का निर्वाचन व्यवहारिक नही है । उन्होंने बताया तीन दल के बीच शुरु में स्थानीय निकाय का निर्वाचन करने के विषय में सहमति हो चुकि है । देउवा ने उस के बाद क्रमशः प्रदेश तथा प्रतिनिधिसभा का निर्वाचन करना चाहिये बताया ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल मैत्री को मिलेगी क्रिकेट के मैदान से नई उड़ान

सभापती देउवा ने बताय कि २०७४ माघ तक किसी भी हालत में तीनों तह का निर्वाचन नहीं हुआ तो देश में संवैधानिक संकट संभव है । इसीलिए दलीय सहमति जुटाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में जाना आवश्यक है । उन्होंने सत्तारुढ दल किसी भी बात को लादकर नही वरण सहमति में जाना चाह रहें हेंै बताया । उन्होंने सभी दल सकारात्मक होने के बाद मात्र संविधान कार्यान्वयन होने तथा देश को निकास मिलने की बात पर जोड डाला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com