ओली सहित तीन का पुतला बनाकर फाँसी
परासी पूस ३ गते
मधेस विरोधी अभिव्यक्ति देने के विरोध में नवलपरासी के मधेसवादी दलों ने शनिवार को तीन दल के नेताओं का पुतला बनाकर उसे फाँसी दिया है ।
तीन दल और मोर्चा के साथ हुई सहमति कार्यान्वयन कराने में ये बाधक हैं और मधेश विरोधी अभिव्यक्ति देते आ रहे हैं यह आरोप लगाते हुए संयुक्त मधेसी मोर्चा से आवद्ध दलों ने एमाले अध्यक्ष केपी ओली, एमाओवादी के टोपबहादुर रायमाझी और नेपाली कांग्रेस के चन्द्र भण्डारी का पुतला बना कर परासी के बुद्धचोक में फाँसी दिया है ।
सीमांकनविरुद्ध एमाले द्वारा विभिन्न जिला में बंद का विरोध किया है । गरेको बन्दको विरोध गरेका छन्।बुद्धचोक में आयोजित उक्त विरोध कार्यक्रम के बाद आयोजित कोणसभा में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के जिला अध्यक्ष धरेन्द्र यादव ने कहा कि संविधान संशोधन प्रस्ताव में अगर मधेश की माँग सम्बोधित नहीं हुइृ तो आन्दोलन को आगे बढाया जाएगा ।
प्रदेश नम्बर ५ से पहाडी जिला को हटाए जाने के विरोध में एमाले रुपन्देही, पाल्पा, अर्घखाँची, गुल्मी और नवलपरासी में हो रहे विरोध के कार्यक्रम का उसी दिन से जिला के मधेसवादी दल उसके विरोध में सीमांकनविरुद्ध चरणबद्ध आन्दोलन करते आ रहे हैं ।
सीटी जुलुस, विरोध र्याली और दल के नेताओं का पुतला दहन कार्यक्रम करते आ रहे मधेसवादी दल फाँसी दिए हुए पुतलों का आज दाहसंस्कार कर ब्रह्मभोज स्वरुप दही चूडा वितरण करने की जानकारी दी है ।


