Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी निर्णय के साथ चलें : निधि

 

६ पुस, गुल्मी ।

bimlendra nidhi

गृहमन्त्री एवम् कांग्रेस नेता बिमलेन्द्र निधि ने संविधान संशोधन के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए उसका विरोध न करने के लिए काँग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया है । उन्होंने स्पष्ट कहा है कि एमाले के उकसाने में न जाएँ और पार्टी निर्णय के पक्ष में साथ दें और वातावरण बनाएँ ।

गुल्मी के भाड गाँव में बुधबार आयोजित एक कार्यक्रम में नेता निधि ने कहा कि एमाले संघीयता विरोधी पार्टी है इसलिए आन्दोलन में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि सरकार सीमांकन सम्बन्धी जो विधेयक लेकर आई है वो गुल्मी, अर्घाखाँची, पाल्पा, रुपन्देही आदि जिलावासी के हित में है ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

नेकपा एमाले ले अनावश्यक आन्दोलन कर के संसद को अवरोध किया हुआ है जो संसदीय प्रणाली के खिलाफ राष्ट्रीय हित के विपरीत है ।

कार्यक्रम में रक्षामन्त्री बालकृष्ण खाँड ने सीमांकन परिवर्तन में जनता की असहमति स्वाभाविक है है । किन्तु पार्टी निर्णय सर्वोपरि है ।

कार्यक्रम में वनमन्त्री एवम् कांग्रेस नेता शंकर भण्डारी, वाणिज्य राज्यमन्त्री सुवर्ण ज्वारचन, कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य पुष्पा भुसाल, ज्ञानेन्द्र कार्की, रुपन्देही के सांसद अब्दुल रज्जाक, गुल्मी क्षेत्र नम्बर १ के सांसद डा. कृष्ण छन्तेल आदि सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com