संघीयता स्वीकार करना एमाले की बाध्यता ः बामदेव गौतम
६ पुस, काठमाडौं ।
प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष बामदेव गौतम ने कहा है कि एमाले ने बाध्य होकर संघीयता स्वीकार किया है ।
काठमाडौ में बुधबार आयोजित एक अन्तरक्रिया में उन्होंने कहा कि युद्ध को शान्ति में रुपान्तरण करने पर भी संघीयता स्वीकार करने के लिए हमें बाध्य होना पडा ।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया संशोधन विधेयक राष्ट्रहित में नहीं है इसलिए एमाले इसे स्वीकार नहीं कर सकती है ।
‘जनता भी विरोध कर रही है । उन्होंने कहा कि अभी हमारे संविधान ने प्रदेश के सीमांकन का अधिकार संसद को हीं दिया है । इसलिए यह प्रस्ताव ही गलत है ।


