तमिलनाडु में सीबीआई का छापा ,170 करोड़ रुपये व 127 किलोग्राम सोना बरामद
*नई दिल्ली.मधुरेश* २२ दिसिम्बर | सीबीआई ने बुधवार को तमिलनाडु के रेत कारोबारी जे. शेखर रेड्डी और उसके साथी के. श्रीनिवासुलु को गिरफ्तार कर लिया। नोटबंदी के बाद इनके घर और ऑफिस पर छापे में जांच एजेंसी ने 170 करोड़ रुपए कैश और 127 किलोग्राम गोल्ड बरामद किया था। शेखर रेड्डी तिरूमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड का मेंबर भी था। उसे छापे के बाद बोर्ड से हटा दिया गया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शेखर और तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी पी. रामा मोहन राव के भी रिश्ते हैं। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। जांच एजेंसी को शक है कि रेड्डी माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में राव की मदद लेता था। रामा को 2011 में जयललिता ने अपना प्राईवेट सेक्रेटरी अप्वॉइंट किया था। वो PWD में चीफ सेक्रेटरी और बाद में स्टेट ब्यूरोक्रेसी की सबसे ताकतवर पोस्ट यानी चीफ सेक्रेटरी पर बैठे।
बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने राव के घर पर भी रेड की। हालांकि, इसमें क्या हासिल हुआ? इसका खुलासा नहीं हो सका।
रेड्डी और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और नोट बदलने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
रेड्डी के घर से छापे में जो 170 करोड़ रुपए मिले उनमें से 34 करोड़ 2000 के नए नोटों की शक्ल में थे।


