Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, मोदी-केजरीवाल को कहा शुक्रिया

 

 

najeeb-jung_4

*नई दिल्ली.मधुरेश*-23, डिसिम्बर ।- दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल के पद पर अपने कार्यकाल के दौरान मदद और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा।
जंग ने दिल्ली की जनता को भी उनके सहयोग के लिए, खासतौर पर राष्ट्रपति शासन के दौरान उनका समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति शासन के दौरान जनता के सहयोग के कारण ही वे आसानी से दिल्ली के प्रशासन को संभाल पाए थे।
यही नहीं नजीब जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पिछले दो साल में उनके साथ काम करने के लिए धन्यवाद दिया है। इस्तीफे के बाद जंग अब एक बार फिर शिक्षण के क्षेत्र में लौटने का मन बना रहे हैं। यहां
बता दें कि नजीब जंग का कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल और बचा हुआ था। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ उनकी ट्यूनिंग कभी जम नहीं पायी। मुख्यमंत्री केजरीवाल बार-बार जंग पर उनके कामों में टांग अड़ाने का आरोप लगाते रहे हैं। दिल्ली से बाहर रहने के कारण जंग के इस्तीफे पर सीएम केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।आम आदमी पार्टी के नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने नजीब जंग को शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी तरफ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि तमाम खट्ठे-मीठे अनुभवों के बावजूद मैं कह सकता हूं कि नजीब जंग के साथ हमने मिलकर दिल्ली के लिए बहुत अच्छा काम किया।सिसोदिया ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल और नरेंद्र मोदी जी के बीच में क्या डील हुई है, जिस वजह से नजीब जंग को जाना पड़ा? समय से पहले नजीबजंग के पद छोड़ने के पीछे क्या कारण है, यह केद्र सरकार को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसी आरएसएस के नुमाइंदे को उपराज्यपाल बनाएगी तो हम उसका विरोध करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *