Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोटबंदी : फर्जी खातों से 13 करोड़ किए सफेद, IT की छोपमारी में हुआ खुलासा

 

gold-notes

*मुजफ्फरपुर.मधुरेश*~ नोटबंदी के बाद कालाधन को सफेद करने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ आयकर विभाग व ईडी सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियां ऐसे लोगों को पकड़ने में लगी हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में पकड़ा गया है, जिसमें दो व्यवसायियों ने चपरासी के नाम पर बैंक खाते खोलकर 13 करोड़ रुपये सफेद करने की कोशिश की।
आयकर विभाग ने इसे मनी लॉंड्रिंग का मामला बताते हुए प्रवर्तन निदेशालय को भी जानकारी दे दी है। नोटबंदी के बाद यह उत्तर बिहार में मनी लॉंड्रिंग का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पटना की आयकर विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर के व्यवसायी बंधुओं राजकुमार गोयनका और अशोक गोयनका के प्रतिष्ठान व अवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में काला धन को सफेद करने के गोरखधंधे का खुलासा किया।
गोयनका बंधुओं ने अपने चपरासी कुणाल के नाम पर चार फर्जी बैंक खाते खाेलकर उनमें 13 करोड़ रुपये की काली कमाई जमा कर दी थी। फिर इन्हीं बैंक खातों से रकम कोलकाता ट्रांसफर की गई। इसलिए प्रवर्तन निदेशालय को भी मामले की जानकारी दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed