Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिल्ली में नए उपराज्यपाल को लेकर अटकले तेज

 

*नई दिल्ली.मधुरेश*२३ दिसम्बर | तीन साल से कुछ ज्यादा वक्त तक बतौर उपराज्यपाल चर्चा में रहने वाले नजीब जंग के इस्तीफे ने कुछ लोगों को भले ही अचंभित किया हो लेकिन यह कुछ महीने पहले ही तय हो गया था। बताते हैं कि जंग ने केंद्र सरकार को पूर्व में इसका संकेत दे दिया था। हालांकि इसका कारण क्या था यह अब तक स्पष्ट नहीं है। जाहिर है कि ऐसी स्थिति में नए राज्यपाल को लेकर भी सरकार ने पहले ही मन बना लिया होगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नया उपराज्यपाल तय कर लिया गया है! जो भी हो, बताते हैं कि इसमें पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल का नाम सबसे उपर रहा।

यह भी पढें   सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ब्रिटेन (इंग्लैंड) से भी बातचीत कर रही है : प्रधानमंत्री बालेन्द्र

najeeb-jung_4

जंग के इस्तीफे के बाद नौकरशाहों से लेकर राजनीतिज्ञों तक ने इस फैसले पर आश्चर्य जताया। पर सूत्रों की अगर माने तो सरकार में शीर्ष स्तर पर इसकी जानकारी थी। जंग के इस्तीफे को लेकर अलग अलग थ्योरी भी चलती रही जिसमें दबाव की भी बात आई और जंग के ओवर एक्टिविज्म की भी।

बहरहाल, नए उपराज्यपाल को लेकर संशय बना हुआ है। जंग के इस्तीफे के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक साथ डिनर किया। बताते हैं कि वहां कुछ नामों पर चर्चा भी हुई। जिन दो-तीन नामों को लेकर अटकलें तेज रही उसमें अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे अनिल बैजल सबसे उपर हैं। वह पहले डीडीए में भी रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रखर रहे हैं। वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जीक्यूटिव काउंसिल से भी जुड़े रहे हैं। गौरतलब है कि इस संस्था से जुड़े कुछ लोगों को सरकार मे जगह मिली है।

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

यूं तो किरण बेदी और दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त रहे बीएस बस्सी के नामों पर भी अटकलें चलती रही। लेकिन सूत्रों की मानी जाए तो ये दोनों नाम फिट नहीं बैठ रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ही पूर्व नौकरशाहों की दिल्ली की केजरीवाल सरकार से ठनी रही है और ऐसे में इनकी नियुक्ति से ऐसा संदेश जाने का डर है कि केंद्र की भाजपा सरकार जानबूझकर दिल्ली सरकार को परेशान करना चाहती है। खैर जो हो नजीब जंग के इस्तीफे के साथ ही उपराज्यपाल के बहाने केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच चली आ रही राजनैतिक जंग के एक दृश्य का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *