विदेश मंत्री खनाल और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक दार बीच मुलाकात
काठमांडू, आश्विन ८ – विदेश मंत्री शिशिर खनाल और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री सिनेटर मोहम्मद इशाक दार बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुख्यालय, न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय मुलाकात की है । संयुक्त राष्ट्रसंघ के ८१ वें महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के अवसर में दोनों के बीच मुलाकात हुई है । मुलाकात के क्रम में दोनों विदेश मत्रियोंं ने नेपाल और पाकिस्तान के बीच मौजूद सौहार्दपूर्ण तथा सहयोगात्मक संबंध के विविध पक्षों को लेकर विचार आदानप्रदान किया ।
उन्होंने नेपाल–पाकिस्तान संबंध को आगामी दिनों में और अधिक सुदृढ बनाते हुए पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग विस्तार करने पर जोड दिया । द्विपक्षीय और बहुपक्षीय, तहों में पर सहकार्य को अधिक प्रभावकारी बनाने के विषय पर चर्चा की गई है ।
विशेषकर दक्षिण एशियाली क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ जैसी बहुपक्षीय मंच पर नेपाल और पाकिस्तान के बीच के सहकार्य को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषयों पर दोनों पक्षों ने जोड दिए ।


