Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सातवें खेलकूद प्रतियोगिता में २९४ स्वर्ण पदक, २९४ रजक पदक एवं ४४७ काश्य पदक वितरण किया जाएगा

 

khel-7th-game
बिराटनागर, दिसंबर २४ ।
बिराटनगर स्थित शहीद स्टेडियम में २३ दिसंबर को एक भव्य समारोह के बीच नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने आधिकारिक रूप में सातवें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की ।
प्रतियोगिता के शूभारंभ के बाद राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । अवसर पर उन्होंने बिराटनगर के आदर्श एवं गौरवशाली व्यक्तित्व, मनमोहन अधिकारी, मदन भण्डारी, गिरिजाप्रसाद कोइराला एवं अन्य ज्ञात–अज्ञात शहिदों को भी श्रद्धाञ्जली व्यक्त की ।
अवसर पर नेपाल के खेलकूद मंत्री दलजीत श्रीपाली ने खेलकूद का झण्डोत्तोलन किया ।
देशभर से ५८४९ खिलाड़ियों को चयन किया गया है । इनमें से २३०३ पुरुष और १६६९ महिला खिलाड़ी हैं । प्रतियोगिता में पूर्वाञ्चल से ३८०, मध्यमांचल से ३८३, पश्चिमांचल से ३७८ तथा मध्यपश्चिमांचल एवं सुदूर पश्चिमांचल से ३७८ खिलाड़ियों की भागीदारी हैं । इसी प्रकार सुरक्षा फौज की तरफ से ३३१, एपीएफ की तरफ से ३३२ और नेपाली सेना की तरफ से ३६४ खिलाड़ियों की भी भागीदारी हैं । प्रतियोेगिता में कुल ३५ इवेन्टस शामिल किया गया है । इसके साथ–साथ २०३५ निर्णायकों को भी चयन किया गया है ।
प्रतियोगिता में २९४ स्वर्ण पदक, २९४ रजक पदक एवं ४४७ काश्य पदक वितरण किया जाएगा । प्रतियोगिता पौष १५ गते तक संचालन होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *