मधेशी युवक सेना के लिए सक्षम है, ५१ वर्ष बाद जनकपुर में (एनसीसी) तालिम प्रदर्शन

कैलास दास ,जनकपुर, पुस १३ । मधेश का युवा सेना के लिए सक्षम है । यह किसी को कहने की बात नही जनकपुर में हए कल्ह का प्रदर्शन से स्पष्ट होता है एक कार्यक्रम में सहभागीयो ने कहा ।
तत्कालिन राजा महेन्द्र बिक्रम शाह ने वि.सं. २०२२ साल में राष्ट्रिय सेवा दल (एनसीसी) तालिम की घोषणा किया था । करीब ५१ वर्ष के बाद जब धनुषा का छात्र छात्राओं ने तालिम लेकर जनकपुर में मंगलवार को प्रदर्शन किया तो सहभागीयो ने यह बात कहने से नही चुकी ।
गोरखनाथ गण क्याम्प जनकपुर में आयोजित तालिम प्राप्त प्रदर्शन में सहभागी ने मधेश में बहुत प्रतिभाशाली लोग है किन्तु उन्हे अवसर नही मिलने पर प्रतिभा नही दिखा पा रहे हैं इन बातो पर जोड दिया था ।
सैनिक तालिम जैसा ही एनसीसी की तालिम प्रदर्शन में देखा गया था । २०७३ कातिक ३० गते से धनुषा में वह तालिम दिया जा रहा था । एक सौ ८ छात्र छात्राओं ने टेकैण्डो, मार्सल आर्ट, मासपिटी, खुकुरी ढिरिल, कवच, साँस्कृतिक नृत्य सहित का तालिम प्रदर्शन किया था ।
धनुषा के माध्यमिक विद्यालय कुआ, जानकी माध्यमिक विद्यालय जनकपुर तथा क्षिरेश्वरनाथ माध्यमिक विद्यालय महेन्द्रनगर के विद्यालयों मे ७९ दिनतक यह तालिम दिया गया था । प्रत्येक विद्यालय का १८ छात्र और १८ छात्रा तालिम में सहभागी थे । विद्यालय में तालिम समापन के बाद २१ दिन के लिए आउट डोर तालिम मोरंग के यानसिला क्याप में दिया जाऐगा । तालिम में दक्ष और उत्कष्ट प्रतिभा दिखानेवाले विद्यार्थीओं को पुरस्कृत भी किया जाऐगा ।
गण का गणपति खेमराज शर्मा के अध्यक्षता में हुआ तालिम प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि जर्नल चितबहादुर गुरुंग ने राष्ट्रिय सेवा दल ने लिया तालिम से समाजिक अनुशासन, देशप्रति वफादारिता, इमानदारिता और राष्ट्र का हरेक निकाय में सहयोग की भावना आऐगा बताया । उन्होने यह भी कहा कि छात्रछात्रा में इस तालिम से आत्मबल बढेगा । साथ ही कुसंस्कृति, समाजिक विकृति को अन्त्य और प्रशासनिक निकाय में उत्साहित होगा ।
तालिम प्राप्त विद्यार्थी अनुशासन, राष्ट्र निर्माण में सहयोग, इमान्दारिता, मुलुकप्रति वफादारिता तथा विपदा के समय में सहयोग करके दिखाऐगा उन्होने कहा । तालिम प्राप्त छात्रछात्राओं ने खुकुरी चलाना, आत्म रक्षा के लिए लड्ना, मुल्कप्रति समर्पित होना तथा साँस्कृति को उजागर जैसा प्रदर्शन किया था ।
तालिम प्राप्त विद्यार्थीयो ने ‘अनारवती डोमरी तोहर डोम कतह गेलहुँ गे’ जट जटिन, नेपाली गीत सहित के साँस्कृति कार्यक्रम कर दर्शककों को मनमुग्द कर दिया था ।
तालिम प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम मे जानकी माध्यमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक उमाकृष्ण लाल कर्ण, माध्यमिक विद्यालयका राजदेव दास, नेपाली काँग्रेस का नेता मनोज साह ने विचार रखा था । उसी प्रकार कार्यक्रम मे धनुषा का निमित्त जिला शिक्षा अधिकारी दानीकान्त झा, सशस्त्र का प्रहरी उपरीक्षक उत्तमराज थनेत, प्रहरी उपरीक्षक लालमणि आचार्य, अभिभावक सहित का लोगो की उपस्थिति थी ।

