Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर संविधान संसोधन प्रस्ताव बक्यौता रहा तो चुनाव भी बक्यौता रहेगा : ह्रिदेश त्रिपाठी

 

 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

काठमांडू, १३ पूस | तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी ( तमलोपा ) ने चेतावनी देते हुये कहा है  कि अगर संसोधन प्रस्ताव पारित नही हुआ तो सरकार के कोई भी काम में साथ नही देगी | तमलोपा ने विपक्षि से भी आग्रह किया है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से संबिधान का संसोधन प्रस्ताव पास होने दे |

पार्टी के नवां वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ह्रिदेश त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर संविधान  संसोधन प्रस्ताव को प्रक्रिया में नही लाया गया तो संविधान किसी भी हालत में कार्यान्वन नही होगा | संविधान संसोधन को पारित करके चुनावी वातावरण बनाने का उन्होंने एमाले लगायत सभी बिपक्षी से आग्रह किया |

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

तमलोपा उपाध्यक्ष ह्रिदेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मानना है कि संविधान  संसोधन प्रस्ताव आवश्यक परिमार्जन के साथ पास करें और फिर देश को चुनाव में ले जाएँ | अगर संविधान  संसोधन प्रस्ताव बक्यौता रहा तो चुनाव भी बक्यौता रह जाएगा |

अगर संविधान  संसोधन प्रस्ताव परिमार्ज किया गया तो चुनाव में जाने का संकेत भी उपाध्यक्ष ह्रिदेश त्रिपाठी ने दिया | त्रिपाठी ने कहा कि जबतक संविधान  संसोधन प्रस्ताव पारित नही होगा हम सरकार का कोई भी कदम में साथ नही देगें | सभी समुदाय का मांग जबतक पुरा नही होगा तबतक हम मन,वचन और कर्म से पूरी तरह आन्दोलन में लगेंगे |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com