Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन दलों ने देश को मुठभेड़ की ओर धकेल दिया है : उपेन्द्र यादव

 

काठमाडौं: १३ पूस | संघीय गठबन्धन के संयोजक एवम् संघीय समाजवादी फोरम नेपाल का अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने चेतावनी देते हुये कहा है कि प्रमुख दल कांग्रेस, एमाले और माओवादी केन्द्र ने देश को मुठभेड़ की ओर धकेल दिया है | अगर संविधान संशोधन बगैर चुनाव कराया गया तो देश द्वन्द्व में ही फंसेगा ।

upendra-yadav

बुधबार को राजधानी में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुये यादव ने कहा कि कांग्रेस और एमाले आन्दोलन की सभी उपलब्धि समाप्त करने की दिशा में अग्रसर है |

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

यादव ने कहा कि ‘संविधान संशोधन प्रस्ताव को रोककर निर्वाचन की तिथि घोषणा की गई तो राष्ट्र  द्वन्द्व के चपेट में जाना निश्चित है | उन्होंने कहा कि ‘संविधान संशोधन नही करके चुनाव हुआ तो हमे मान्य नही होगा ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक गतिरोध अन्त करने का एकमात्र उपाय संविधान संशोधन ही है | संविधान संशोधन के सिवा और कोई विकल्प नही है |  सरकार ने संशोधन प्रस्ताव दर्ता किया है , वह भी अधुरा, पास करवाना उसका कर्तब्य है |

यह भी पढें   लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

यादव ने आरोप लगाया कि प्रमुख सत्तारुढ दल नेपाली कांग्रेस और प्रमुख प्रतिपक्षी दल एमाले गणतन्त्र, संघीयता जैसे उपलब्धि को समाप्त करने का खेलमें संलग्न है |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *