महालेखा परीक्षक व चुनाव आयुक्त में भीड़न
काठमांडू, १४ पूस |
भानु प्रसाद आचार्य महालेखा परीक्षक से गत आषाढ़ में राजीनामा देने के बाद महालेखा परीक्षक के पद रिक्त है | आचार्य नेपाली कांगेस की तरफ से नियुक्त हुए थे | इसीलिए नेपाली कांगेस उक्त पद के लिए मांग कर रही है ,यहाँ तक की कांग्रेस में उक्त पद के लिए भीड़ंन जारी है | जबकि विपक्षी पार्टी अपने समर्थक को उक्त पद में लाने के लिए मांग कर रही है |
इसी प्रकार चुनाव आयोग में भी चुनाव आयुक्त के लिए सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच भीड़न जारी है | चुनाव आयोग में ५ आयुक्त होने की व्यवस्था है | इन निकायों में रिक्त पद पूर्ती हेतु संवैधानिक परिषद् की बैठक भी कई बार हो चुकी है | अब देखना यह है इस भीड़न में आखिर जीत होगी किसकी ?


